Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पशुओं से क्रूरता: अमानवीय तरीके से पशुओं का परिवहन करते दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

रिंग रोड पर पकड़ा गया पशुओं से भरा माजदा, 5 गाय-बछड़े बरामद

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / पशुओं को अमानवीय और क्रूरतापूर्वक तरीके से परिवहन करने के मामले में डीडी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रिंग रोड नंबर-1 स्थित ग्लोबल स्टार अस्पताल के पास एक टाटा मजदा वाहन में 5 गाय और 5 बछड़ों को क्षमता से अधिक ठूंसकर ले जाया जा रहा था। वाहन तिरपाल से ढका हुआ था, जिससे पशुओं को पर्याप्त हवा और आवागमन की सुविधा नहीं मिल रही थी।

पुलिस को 17 अगस्त की रात करीब 9 बजे इसकी सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में डीडी नगर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए वाहन से सभी पशुओं को बरामद किया।

दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस ने पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज, परिवहन अनुमति और पशु चिकित्सक का प्रमाणपत्र मांगा, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने 5 गाय और 5 बछड़ों को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया। पशुओं को सुरक्षा के लिए गौशाला में रखा गया है और जिला पशु चिकित्सालय, पंडरी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई

मामले में थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 514/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) में अपराध दर्ज किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने खिलेश यादव (22), निवासी तारबाहर, जिला बिलासपुर और रविन्द्र सिंह (55), निवासी गंगा नगर, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा