Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण में मीडिया विभाग की नई टीम घोषित

बेलतरा के अनमोल झा बने भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के जिला संयोजक

बिलासपुर । TODAY छत्तीसगढ़  /  भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर ग्रामीण जिला संगठन के मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है।

घोषित जिम्मेदारियों के मुताबिक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अनमोल कुमार झा को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के शमशेर सिंह (उदय) और कोटा विधानसभा क्षेत्र के संजय सोनी को जिला सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को मीडिया तथा आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के साथ मीडिया और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा