Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुकमा की शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

ऐतिहासिक सफलता, पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

सुकमा।  TODAY छत्तीसगढ़  / जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शैली गुप्ता ने नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मात्सोगी-डो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर भारत, छत्तीसगढ़ और सुकमा जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 24 से 26 जून 2026 के बीच आयोजित हुई, जिसमें शैली गुप्ता ने 49 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर (आईपीएस) ने शैली गुप्ता को मोमेंटो एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने शैली को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

जिला पुलिस सुकमा ने शैली गुप्ता को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी सफलता से जिले के अधिक से अधिक युवा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा