Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का पुलिस ने किया सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

दुर्ग। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / पुलिस ने शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में नीट (NEET) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा अन्य अभ्यर्थियों को भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत प्रयास, आत्मविश्वास और अनुशासित जीवनशैली सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर अभिनाश (651 अंक), आर्नव (629 अंक), भव्यांश (597 अंक), नूरी शफ़त (534 अंक) और मोहम्मद अरशद (479 अंक) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा तथा सूबेदार रक्षित केंद्र कविता साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दुर्ग पुलिस ने विद्यार्थियों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने, सकारात्मक सोच अपनाने तथा निरंतर परिश्रम के माध्यम से अपने शैक्षणिक और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोत्साहित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा