Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भारी बारिश से रेलवे ट्रैक डूबे, 5 मेमू ट्रेनें रद्द, 3 का बदला रूट

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलवे स्टेशन और यार्ड में रेलवे ट्रैक पर जलभराव हो गया है। इसके कारण शुक्रवार को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पांच मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि तीन ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है।

रद्द की गई ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर–कोरबा मेमू
  • ट्रेन संख्या 68733 कोरबा–बिलासपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68746 रायपुर–बिलासपुर मेमू
  • ट्रेन संख्या 68745 बिलासपुर–रायपुर मेमू

आंशिक रूप से संचालित ट्रेनें

  • ट्रेन संख्या 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू को चांपा स्टेशन पर ही समाप्त किया गया।
  • ट्रेन संख्या 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू अब चांपा स्टेशन से रायगढ़ के लिए रवाना होगी।
  • ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू को दाधापारा से ही रायपुर के लिए वापस रवाना किया गया।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और आवश्यकतानुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा