Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सावधान: भारी बारिश से शहर की कई सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जलभराव से कई सड़कें प्रभावित, सुरक्षित मार्ग अपनाने की अपील

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बिलासपुर शहर के कई निचले क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सुरक्षित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जहां तक संभव हो, ऊपरी स्तर (जमीन से ऊंची) वाली सड़कों का उपयोग करें, ताकि जलभराव के कारण आवागमन बाधित न हो।

साथ ही नदी-नालों पर बने रपटों और निम्न स्तर की क्रॉसिंग, जिनके ऊपर से पानी बह रहा हो, उन्हें किसी भी स्थिति में पार नहीं करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

बारिश के कारण श्रीकांत वर्मा मार्ग, महाराणा प्रताप चौक से एसबीआर कॉलेज लेन, गौरव पथ, ईदगाह चौक मार्ग, मस्तूरी मार्ग, भारती नगर मार्ग सहित कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा मुंगेली नाका मार्ग और सरकंडा मार्ग के कई हिस्सों में भी पानी भर गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक जलस्तर कम नहीं हो जाता, तब तक इन मार्गों पर आवागमन से बचें और सुरक्षित वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा