Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

फरार वारंटियों पर सिटी कोतवाली पुलिस का शिकंजा, 10 आरोपी गिरफ्तार

कानून से भाग रहे थे... पुलिस ने एक-एक कर सबको दबोचा

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान 2 स्थायी वारंट और 8 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए गए।   

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में राजा यादव और छाया बाई समुद्रे शामिल हैं। वहीं गिरफ्तारी वारंट के तहत विक्की उर्फ विवेक सारथी, लक्की यादव, जितेंद्र उर्फ जीतू अहिरवार, रिंकू ठाकुर, सेफूल हक उर्फ सैफ खान, अमन यादव, ज्वाला वस्त्रकार और लक्की उर्फ लेकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस ने अभियान के दौरान छह अन्य वारंटियों की भी तलाश की, जो विभिन्न जेलों में पहले से निरुद्ध पाए गए। उनके संबंध में गिरफ्तारी वारंट अदम तामील किए गए।

सिटी कोतवाली पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित किया जा सके।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा