Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सड़क सुरक्षा के लिए 130 से अधिक ट्रैफिक जवानों को पारदर्शी रेनकोट

जलभराव वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस रहेगी पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / बारिश के मौसम में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात शाखा के 130 से अधिक जवानों को उच्च गुणवत्ता वाले पारदर्शी रेनकोट वितरित किए गए हैं।

रेनकोट वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद यातायात पुलिस के जवान बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नागरिकों को सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन उपलब्ध करा सकें।

यातायात पुलिस ने बताया कि बरसात के दौरान शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जलमग्न सड़कों पर सड़क की वास्तविक सतह दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों के लिए जोखिम की स्थिति बन सकती है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऐसे क्षेत्रों में तैनात यातायात जवान पारदर्शी रेनकोट पहनकर यातायात संचालन करेंगे, जिससे वे दूर से भी आसानी से दिखाई देंगे और आम नागरिक उनकी पहचान कर सकेंगे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक बारिश या कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) की स्थिति में वाहन धीमी गति से चलाएं, जलभराव वाले मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें, अनावश्यक जल्दबाजी से बचें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें। पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से ही बारिश के दौरान सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सकता है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा