Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मुंगेली और लोरमी में एनएफएल रिटेल आउटलेट खोलने की मांग

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को तोखन साहू ने सौंपा पत्र

नई दिल्ली। TODAY छत्तीसगढ़  /  केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुंगेली और लोरमी में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क स्थापित करने का अनुरोध किया ।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए  केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किसानों के हित से जुड़े इस विषय पर सकारात्मक सहयोग और आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। प्रस्ताव का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना और कृषि गतिविधियों को सुविधा प्रदान करना बताया गया। 

मुलाकात के दौरान यह भी उम्मीद जताई गई कि यदि मुंगेली और लोरमी में एनएफएल के रिटेल आउटलेट एवं अधिकृत डीलर नेटवर्क स्थापित होते हैं, तो किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता आसान होगी, कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा