रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक दीपक म्हस्के से रायपुर स्थित उनके निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान सीएम ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
भेंट के दौरान भाजपा के सोशल मीडिया संगठन की भूमिका और उसके विस्तार को लेकर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि दीपक म्हस्के के अनुभव और नेतृत्व में पार्टी का सोशल मीडिया तंत्र संगठन की विचारधारा, जनसेवा से जुड़े कार्यों और जनहित के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
भाजपा के लिए सोशल मीडिया अब केवल प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया संगठन की जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

