Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मारपीट के दो मामलों में आठ आरोपी गिरफ्तार, दो चाकू और एक तलवार जब्त

सिरगिट्टी में दो गुट भिड़े, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार जब्त की गई है।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, लगातार दबिश और घेराबंदी के बाद रोशन मंडावी, सोनू मरावी, सुनील निर्मलकर, नरेन्द्र यादव, हर्ष फ्रान्सीस, एन. हरिश, निखील मानिकपुरी और ओम प्रकाश लहरे को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद होने का दावा किया गया है।

जानकारी केअनुसार, पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा