Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महाआरती और विशाल भंडारे के साथ ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ का समापन

अयोध्या भेजे जाएंगे श्रद्धालुओं के नारियल

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’ का सोमवार को वर्षों देवी मंदिर परिसर में महाआरती, विशाल भंडारा और महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना के बाद श्रद्धालुओं की भावनाओं और आस्था की अभिव्यक्ति के रूप में निकाली गई।

बेलतरा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी के संकल्प से निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भजन मंडली, मृदंग वादन और श्रीराम भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने "जय श्रीराम" के उद्घोष किए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धा स्वरूप नारियल अर्पित किए।

आयोजकों का कहना है कि यात्रा के तीनों दिनों में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित नारियल अयोध्या भेजे जाएंगे, जिन्हें भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित किया जाएगा। उनके अनुसार, यह छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से श्रद्धा और आस्था का प्रतीक होगा।

समापन समारोह में वर्षों देवी मंदिर परिसर में महाआरती के बाद विशाल भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विजय केशरवानी ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है तथा श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित प्रत्येक नारियल उनकी आस्था और विश्वास का प्रतीक है।

 यात्रा में विजय पांडेय, सिद्धांशु मिश्रा, विनोद साहू, संतोष गर्ग, ऋषि पांडेय, मनीष गढ़ेवाल, राजेश ताम्रकार, वीरू कसेर, अशोक शास्त्री, हितेश देवांगन, प्रभंजन बैसवाड़े, दिलीप जानू कौशिक, राजेन्द्र वर्मा, उत्तरा सक्सेना, विकास लासकर, ध्रुव साहू, शीतल दास महंत, राम कुमार भोई, नीरज सोनी, अनिल यादव, देवेंद्र मिश्रा, अजय यादव, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा