Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बाबाधाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रावणी स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म सीटें उपलब्ध

सावन में देवघर यात्रा आसान, रेलवे ने जारी की उपलब्ध सीटों की जानकारी

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन कर रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5-5 फेरों में चलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में इस विशेष ट्रेन में एसी-III और स्लीपर श्रेणी में बड़ी संख्या में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं से समय रहते अग्रिम आरक्षण कर अपनी यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय की भीड़ और असुविधा से बचा जा सके।

यह स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की स्थिति में गाड़ी संख्या 08895 (इतवारी–मधुपुर) में 1 अगस्त को एसी-III में 94 और स्लीपर में 176 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं 8, 15, 22 और 29 अगस्त की यात्राओं में भी एसी-III तथा स्लीपर दोनों श्रेणियों में पर्याप्त कन्फर्म सीटें उपलब्ध हैं।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 (मधुपुर–इतवारी) में 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त की यात्राओं के लिए भी एसी-III और स्लीपर श्रेणी में बड़ी संख्या में कन्फर्म बर्थ उपलब्ध होने की जानकारी रेलवे ने दी है।

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि सावन के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना उसका उद्देश्य है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते आरक्षण कराकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा