Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पिता की डांट से नाराज बेटे ने डंडे से की हत्या, कुछ ही देर में गिरफ्तार

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  रतनपुर थाना क्षेत्र के नवागांव (गिरजाबंद) में एक बेटे ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने पिता की लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को विमल सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38) उसके घर पहुंचे और बताया कि उन्होंने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी की हत्या कर दी है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी शराब पीकर घर लौटा था। इस दौरान खाट पर लेटे उसके पिता ने उसे डांटा, जिससे नाराज होकर उसने पास में रखे लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिखीराम सूर्यवंशी की मौत हो गई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रतनपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू को उसके घर की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा