Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अशांति फैलाने और अड्डेबाजी के आरोप में छह लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को विधि अनुसार कार्रवाई के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार, अलग-अलग स्थानों से अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने के आरोप में महेश कुमार निर्मलकर, कुशा आडिज्वाय, पररुराम बंछोर, शुशांत यादव, गौरकरण उर्फ मोनू यादव और परदेशी राम यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने, नशाखोरी या सार्वजनिक शांति में बाधा उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा