Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दुकान में तीन लाख की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

नशे में किया दुकान का ताला साफ, पुलिस ने पहुंचाया जेल

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / सरकंडा थाना क्षेत्र में एक किराना दुकान में हुई करीब तीन लाख रुपये की नकबजनी के मामले का पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी और अन्य सामान बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, चिंगराजपारा निवासी आशीष साहू ने 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी गोपाल किराना दुकान, जो हर्ष किंगडम के सामने स्थित है, में 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति ने पीछे के दरवाजे का कुंदा तोड़कर प्रवेश किया। आरोप है कि दुकान के गल्ले से 2.50 लाख रुपये नकद, सैमसंग स्मार्ट वॉच, एयरफोन, चांदी के सिक्के, मूर्तियां और आवश्यक दस्तावेज सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

शिकायत के आधार पर सरकंडा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर शुभम यादव (24), निवासी अशोक नगर, सरकंडा को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में रात के समय दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2.50 लाख रुपये नकद सहित चोरी गया अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले की त्वरित जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में सरकंडा थाना पुलिस की विशेष टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा