Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

असामाजिक तत्वों पर नजर, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

तेलीबांधा पुलिस का अभियान: संदिग्ध स्थानों की चेकिंग

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की सघन जांच करते हुए पुलिस ने 9 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15 जून 2026 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं संभावित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 9 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126 एवं 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

सभी अनावेदकों को आवश्यक कार्रवाई उपरांत विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com