Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ओम बिरला का गर्मजोशी से स्वागत, लोकभवन बना खास मुलाकात का साक्षी

रायपुर दौरे की पहली तस्वीरें, राज्यपाल ने किया स्वागत

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर गुरुवार को राजभवन स्थित लोकभवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

लोकसभा अध्यक्ष के रायपुर दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य भेंट भी की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com