LATEST NEWS
Loading Latest News...
लोकसभा अध्यक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लोकसभा अध्यक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। लोक भवन में उपस्थित लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना एवं लोक भवन  के अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने भी रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी।

ओम बिरला का गर्मजोशी से स्वागत, लोकभवन बना खास मुलाकात का साक्षी

रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर गुरुवार को राजभवन स्थित लोकभवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकसभा अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

लोकसभा अध्यक्ष के रायपुर दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य भेंट भी की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com