Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बालाजी ढाबा में रंगे हाथों पकड़े गए शराबी, संचालक भी नहीं बचा

ढाबा बना शराबखोरी का अड्डा, पुलिस ने एक साथ छह लोगों पर कसा शिकंजा

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  / चकरभाठा पुलिस ने ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब सेवन कराने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बालाजी ढाबा के संचालक समेत छह लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 12 जून को होटल एवं ढाबों की जांच के दौरान चकरभाठा स्थित बालाजी ढाबा में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर पुलिस ने ढाबा संचालक अशोक जोतवानी को ग्राहकों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा।

जांच के दौरान पांच व्यक्ति भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते मिले। पुलिस ने सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) एवं 36(च) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान हर्ष श्रीवास, अभिषेक कुमार सिंह, राजीव दुबे, मयंक सिंह और बिट्टू कौशिक को शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया। वहीं ढाबा संचालक अशोक जोतवानी के खिलाफ शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com