Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आधी रात हाईवे पर क्रेटा की सनरूफ़ से निकलकर दिखा रहे थे 'स्वैग', पुलिस ने उतारा स्टंट का भूत

रील और रोमांच के चक्कर में भूल गए ट्रैफ़िक नियम: रायपुर हाईवे पर कार में स्टंट कर रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

TODAY छत्तीसगढ़  /  चलती कार की सनरूफ़ (Sunroof) से बाहर निकलकर स्टंट करने और यातायात नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में एक चालक के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है.

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई क्रेटा (Creta) कार को ज़ब्त कर लिया है और वाहन चालक के ख़िलाफ़ मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicles Act) के तहत मामला दर्ज किया है.

चकरभाठा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 जून की रात क़रीब 2 बजे से 3 बजे के बीच की है. आरोप है कि बिलासपुर-रायपुर हाईवे पर हिर्री माइंस के पास एक तेज़ रफ़्तार कार (CG 10 BE 4400) में कुछ युवक सफ़र कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक कार की छत (सनरूफ़) से बाहर निकल गया और चलती गाड़ी में स्टंट करने लगा. पुलिस का कहना है कि यह कृत्य न केवल यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन था, बल्कि इससे ख़ुद की और हाईवे पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी ख़तरे में डाला गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट और जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार की पहचान की.

पुलिस टीम ने कार को ज़ब्त कर चकरभाठा थाने लाया और वाहन के 21 वर्षीय चालक प्रशांत जायसवाल (निवासी- पुराना बस स्टैंड, कोतवाली, बिलासपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, पूछताछ में चालक ने ट्रैफ़िक नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की है. इसके बाद पुलिस ने ज़ब्त वाहन और चालक के ख़िलाफ़ मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई पूरी की है.

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com