बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / बिल्हा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा डालने और शिक्षक से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई के साथ प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नेतराम पैकरा (34) निवासी कसडोल जिला बलौदाबाजार ने थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई 2026 को वह ग्राम घोघरा में जनगणना/मतगणना ड्यूटी के दौरान कार्य कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय निवासी निर्मल कुमार कांत (31) ने उससे विवाद करते हुए “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहकर गाली-गलौज की और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने 3 मई 2026 को आरोपी को पकड़कर थाने लाया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा उसके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधक कार्रवाई भी की गई।
