Slider

चौक-चौराहों पर दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे सिग्नल

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पार करने में कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दें।


बिलासपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  / भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने भी अनूठी पहल की है। 17 अप्रैल से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे। यह निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, तेज धूप में सिग्नल पर रुकने से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। सिग्नल बंद रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यातायात पुलिस ने इस फैसले को जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कदम बताया है। विभाग का कहना है कि गर्मी में राहत देना और साथ ही सुरक्षित यातायात बनाए रखना दोनों प्राथमिकताएं हैं। 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के दौरान भी यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पार करने में कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दें।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com