Slider

सिनेमाघरों में भी दिखाई जाएगी साइबर फ्रॉड पर फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार”

डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक सच, देखिए ये खास फिल्म

 

रायगढ़। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई शॉर्ट फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया है। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए इसे समयानुकूल पहल बताया और लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया।यह फिल्म वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा निर्मित एवं अभिनीत है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर साइबर अपराध को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

CMO ने भी किया साझा

सीएमओ छत्तीसगढ़ के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इस फिल्म को साझा कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। फिल्म में दिखाए गए विषयों की सराहना करते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई।

सिनेमाघरों में भी होगा प्रदर्शन

रायगढ़ पुलिस द्वारा इस फिल्म को यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही, इसे जिले के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में निशुल्क प्रदर्शित करने की तैयारी भी की जा रही है। हाल ही में घरघोड़ा के एके सिनेमा में इसका निःशुल्क प्रदर्शन किया गया।

 एसएसपी ने जताया आभार

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य आम लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक करना है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com