Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ढाबे और गांवों में छापा, बड़ी मात्रा में शराब के साथ आरोपी पकड़े गए


रायगढ़। 
TODAY छत्तीसगढ़  /   जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तमनार और पूंजीपथरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। 

पुलिस ने थाना तमनार पुलिस ने ग्राम गारे स्थित ढाबे में रेड कार्रवाई कर संचालक प्रकाश टोप्पो को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 22 पाव देशी शराब और 14 पाव अंग्रेजी शराब कुल 6.48 लीटर शराब जप्त किया है।

इसी क्षेत्र के ग्राम कोलम में पुलिस ने जयकुमारी खलखो के कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब और नगदी बरामद कर गिरफ्तार किया। थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम बिलासखार में तीन अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार राठिया (30 लीटर), कन्हैया लाल राठिया (30 लीटर) और रथलाल राठिया (6 लीटर) के कब्जे से कुल 66 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा