Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बहनों का नशा नेटवर्क: कार-स्कूटी में गांजा सप्लाई, दो आरोपी दबोचे गए


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एसीसीयू एवं सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में बहनें हैं और अलग-अलग नामों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर पाटलीपुत्र नगर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40) को कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया। 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 06 किलो गांजा, ₹5,98,030 नगद, 02 मोबाइल, 02 घड़ी, 02 स्कूटी और 01 कार बरामद की गई । जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹15,78,030 आंकी गई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी बहनें अलग-अलग नामों का उपयोग कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गांजा बिक्री करती थीं। नशे की कमाई से स्कूटी खरीदी गई थी, जिसका उपयोग परिवहन और सप्लाई में किया जाता था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मादक पदार्थों से संबंधित मामले दर्ज हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा