Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दबंगों का हमला: खूनी संघर्ष में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, सात लोग गंभीर


बिलासपुर । 
TODAY छत्तीसगढ़  / पेंडरवा गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश ने ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरा इलाका दहल उठा। कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से सुलग रहा विवाद अचानक हिंसक विस्फोट में बदल गया। दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खौफनाक हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुराद बी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने न सिर्फ मुराद बी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, बल्कि उनके साथ अमानवीय बर्ताव भी किया। इस घटना ने गांव के लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि गांव के एक युवक और महिला के बीच कथित संबंध को लेकर दोनों परिवारों में लंबे समय से तनाव चल रहा था। पहले भी कई बार विवाद और झगड़े हो चुके थे, लेकिन बुधवार को मामला बेकाबू हो गया। 

पीड़ित शेख शब्बीर के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से रंजिश पालकर बैठा था। उसकी पत्नी, जिससे कुछ महीने पहले ही तलाक हो चुका है, के साथ शेख सलीम के कथित संबंध को लेकर वह पहले भी कई बार विवाद कर चुका था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर वह घर में घुसा और सीधे हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार, सुरेश श्रीवास और उनके दो पुत्रों के द्वारा दूसरे पक्ष के घर में घुसा और अचानक हमला बोल दिया। घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हमलावरों ने अंधाधुंध मारपीट शुरू कर दी। हमले में पुरुष, महिलाएं जो भी सामने आया, उसे निशाना बनाया गया। इस खूनी हमले में कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस खुनी वारदात में घायल सोना परवीन, साक्षित परवीन, रेहान परवीन, शहनाज बेगम, अलीशा, अयान शेख,  नाजिस समेत अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक साथ इतने घायलों के पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।  

हमलावरों ने किसी को नहीं छोड़ा, घर में मौजूद महिलाओं और अन्य पर भी धारदार हथियार से वार किए गए। बुजुर्ग मुराद बेगम इस हिंसा की सबसे बड़ी शिकार बनीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय के साथ-साथ भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

एसएसपी सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को कानून के तहत सख्त सजा मिले,” 

---------------

आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । 

आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े। 

  बिलासपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा