Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का प्रहार, 52 पाउच के साथ महिला गिरफ्तार


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने महिला धरमीन यादव को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपिया के कब्जे से 52 पाउच शराब जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला व्यापार विहार क्षेत्र में थैले में शराब लेकर बिक्री के लिए जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दीनदयाल गार्डन के सामने पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के लाल रंग के थैले से 52 नग देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान धरमीन यादव (45 वर्ष) निवासी सागर यादव मोहल्ला, थाना सकरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com