Slider

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 आरोपी गिरफ्तार

ACCU और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नगदी, मोबाइल व लग्जरी वाहन जब्त

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर में अवैध जुआ पर लगाम कसने के लिए ACCU और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक जुए के अड्डे पर छापा मारा। जनता कंस्ट्रक्शन आफिस ,स्मार्ट रोड नेहरू नगर में चल रहे जुआ फड़ से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बड़ी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन जब्त किए गए। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुवारियों के कब्जे से कुल ₹84,400 नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹45 लाख 84 हजार 400 रुपये आंकी गई है।

पुलिस की गिरफ्त में आये जुआरियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43 वर्ष), सागर मंगेशकर (30 वर्ष), नितेश चंद शर्मा (45 वर्ष), दुर्गेश सारथी (32 वर्ष), अखिलेश त्रिवेदी (52 वर्ष), अमन धर (28 वर्ष), आशीष खूंटे (27 वर्ष), रोशन सोनी (31 वर्ष) और सृजन शर्मा (27 वर्ष) शामिल हैं। मौके से पुलिस टीम ने जो वाहन जब्त किये हैं वो Hyundai Creta (CG10BZ9995) Toyota Glanza (CG10CD5550) BMW X1 (DD018888) और Mahindra Thar (CG10AZ0015) शामिल है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com