Slider

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से दबोचा गया, जहां वह बालिका के साथ मौजूद था। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 24 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर थाना सिटी कोतवाली में गुम इंसान कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ में लक्की निषाद (20 वर्ष) निवासी कंसा चौक टिकरापारा पर संदेह जताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस ने तकनीकी जांच के तहत आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, जिसके आधार पर रायपुर रेलवे स्टेशन में दबिश दी गई। वहां से आरोपी को हिरासत में लेकर नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा जबरन शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस धारा 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com