Slider

सरकंडा में दो कार में भीषण आग, पलक झपकते ही जलकर खाक


बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर के सरकंडा क्षेत्र स्थित मेघदूत कॉलोनी के दैहानपारा इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खाली स्थान पर खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जब तब आग बुझाने की कोशिशें होती तब तक दोनों कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाले दो व्यक्तियों ने अपनी-अपनी कारें पास के खाली प्लॉट में खड़ी की थीं। दोपहर के समय अचानक वहां से धुआं उठता दिखाई दिया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो एक कार में आग लगी हुई थी, जो तेजी से फैलते हुए दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, साथ ही तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर कारें खड़ी थीं वहां सूखे कचरे का ढेर लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पहले कचरे में आग लगी और फिर उसने पास खड़ी दोनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com