Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE: रात्रि गश्त में पुलिस की सूझबूझ, माल समेत चोर को दबोचा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संजय ध्रुव 

बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /सिविल लाइन पुलिस की रात्रि गश्त एक बड़े चोरी मामले को उजागर कर गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यवहार पर पुलिस की तत्परता से न केवल आरोपी पकड़ा गया, बल्कि चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया गया।

घटना 8 दिसंबर 2025 की है। पुलिस टीम शांतिनगर क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी एक युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय ध्रुव, निवासी सकरी अटल आवास बताया।


संजय की तलाशी में सोने-चांदी के जेवर, नकद नोट और सिक्के मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकारा कि यह सामान देवेन्द्र नगर स्थित एक बंद मकान से चोरी कर लाया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस मकान मालिक चंद्रभान सिंह ठाकुर के पास पहुंची, जिनके घर में चोरी की पुष्टि हो गई। 

आरोपी के पास से ज़ब्त जेवरात और नगद राशि 

पकड़े गए आरोपी के बयान और मकान मालिक की पुष्टि के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर ₹1,25,000/- मूल्य का पूरा चोरी गया सामान बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा