Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चाकू दिखाकर आम जनों को धमकाने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सार्वजनिक स्थानों पर चाकू व धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन नग लोहे के चाकू भी बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि शहर में हथियार लेकर आम नागरिकों में भय फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में तारबाहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराने बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास तीन व्यक्ति लोहे का चाकू लेकर लोगों को धमका रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और तीनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय गंगवानी (32 वर्ष), निवासी उदाई चौक कतीयापारा, ईश्वर साहू (32 वर्ष), निवासी शिव विहार अन्नपूर्णा कॉलोनी, सिरगिटी, तथा सोंटी उर्फ ऋषभ तिवारी (31 वर्ष), निवासी मिलन चौक, कुदुदंड बताया। तीनों के कब्जे से एक-एक लोहे का चाकू बरामद किया गया। हथियारों को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्यवाही के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा