Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh: रतनपुर में खेत से पति-पत्नी का शव बरामद, PM रिपोर्ट का इंतज़ार


 TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर, 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में शनिवार सुबह एक खेत से पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों के मुताबिक खेत की मेढ़ पर महिला का शव पड़ा था और कुछ ही दूरी पर पेड़ से उसके पति का शव लटका मिला। मृतकों की पहचान जोगी अमराई वार्ड क्रमांक-1 के रहने वाले अमित कुमार इंदुआ (29 वर्ष) और उनकी पत्नी अंजू इंदुआ के रूप में हुई है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अमित ने पेड़ पर फांसी लगाई थी, जबकि अंजू के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ होगा। अमित की मां ने बताया कि शुक्रवार रात दंपति अपने बच्चों के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे और घर लौटकर खाना खाने के बाद सो गए थे। लेकिन रात में दोनों कब घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा