Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh : परिवार के साथ 29 हाथी का झुण्ड मस्ती के मूड में, ड्रोन में कैद हुआ VIDEO

 रायगढ़  / TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ राज्य के धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा वन परिक्षेत्र के अमलीडीही के जंगल का यह वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहाँ हाल ही में चार हाथी करंट से अकाल मौत का शिकार हुये वही दूसरी ओर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल का यह वीडियो काफी सुकून देने वाला है। यह वीडियो वन विभाग ने ड्रोन के माध्यम से बनवाया है जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि हाथियों का एक बड़ा झुण्ड जंगल के बीच आराम करने के बाद पास के जलाशय में मस्ती कर रहा है। इस झुण्ड में 29 हाथी होने की जानकारी दी गयी है जिसमें नर - मादा के अलावा बच्चे शामिल हैं।   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com