Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh : सड़क किनारे डम्फर में घुसी यात्री बस, कई यात्री घायल


 जगदलपुर । 
TODAY छत्तीसगढ़  / बीजापुर से रायपुर के लिए निकली यात्री बस रविवार की सुबह 5 बजे सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 7 यात्री घायल हुए है, जबकि कुछ को मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची, पुलिस की सहायता से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। 

केशकाल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की रात को बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए निकली पायल ट्रेवल्स की बस रविवार सुबह चालक की लापरवाही के चलते सड़क किनारे खड़े डम्फर से टकरा गई। घटना सिंगनपुर गुलबापारा के पास की है । हादसे में 7 यात्री घायल हो गए, बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त बस में सवार अधिकांश यात्री सो रहे थे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com