Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आवारा कुत्तों के नियंत्रण की पोल खुली : कोचिंग जा रही विधि की छात्रा पर कुत्ते का हमला, शरीर में कई स्थान पर काटा


 बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /शहर में आवारा कुत्तों को नियंत्रित करने के लाख दावे किये जा रहे हों लेकिन जमीनी हकीकत कुत्तों की भीड़, उनके शोर से मालूम होती हैं। आये दिन आवारा कुत्ते सड़क हादसे को जन्म दे रहें हैं वही शहर का बड़ा वर्ग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

 शहर के अभिलाषा परिसर के समीप आज एक ऐसे ही हादसे का शिकार स्कूली छात्रा हो गई, छात्रा अपने वाहन पर सवार होकर घर से कोचिंग के लिये निकली। इसी बीच वहां एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे छात्रा को शरीर में कई जगह चोट आई है। कुत्ते के हमले में घायल छात्रा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि विधि की छात्रा को सर, गले, पीठ समेत कई स्थानों पर कुत्ते ने काटा है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com