Slider

कबीर आश्रम में जलता पटाखा फेंका : दामाखेड़ा मामले में सियासत तेज, 16 लोगों की गिरफ्तारी

गुरु प्रकाश मुनि साहेब से मुलाक़ात करने दामाखेड़ा पहुंचें कांग्रेस नेता

 रायपुर।TODAY छत्तीसगढ़  /  बलौदाबाजार जिले के दामाखेड़ा में शुक्रवार रात कबीर पंथ के धार्मिक गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में पटाख़ा फेंके जाने के मामले में पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हुई जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है वहीँ दोनों ही प्रमुख राजनैतिक पार्टी के लोग आश्रम पहुँचकर गुरु प्रकाश मुनि साहेब से मुलाक़ात कर चुके हैं। 

आपको बता दें कि 1 नवम्बर की देर रात करीब 9 बजे यह जब गुरु प्रकाश मुनि साहेब दीपावली पूजन के बाद अपने पुत्र और समर्थकों के साथ दीपावली मिलन के लिये ग्राम भ्रमण में निकले थे, उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने आश्रम परिसर में जलते हुए पटाखे फेंके और उनके पुत्र के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटनाक्रम की सूचना गुरु प्रकाश मुनि साहेब ने तत्काल सिमगा थाने को दी और गृह मंत्री से फोन पर बातचीत कर मामले से अवगत कराया। 

 इस घटनाक्रम की ख़बर आग की तरह फैली, मामले की गंभीरता को देखते हुये रात करीब 2 बजे गृह मंत्री विजय शर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, रायपुर रेंज के आईजी रजनीश सिंह और बलौदाबाजार एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । 

 इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पार्टी के कई प्रमुख नेता दामाखेड़ा पहुंचे। यहां कबीर पंथ के‌ प्रमुख प्रकाश मुनि साहेब से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कबीर आश्रम दामाखेड़ा पर  हमला और वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब पर हत्या की नीयत से किया गया हमला बेहद दुःखद और निंदनीय है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में हमारे संत व धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com