Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chhattisgarh : सराफा व्यापारी को तेज आवाज पसंद नहीं, युवक की बेरहमी से पिटाई


 बिलासपुर | 
 TODAY छत्तीसगढ़  / सदर बाजार में बीते दिन (गुरुवार) रितेश ज्वेलरी शॉप के मालिकों ने मिलकर ने एक कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। पूर्णिमा ज्वेलर्स का कर्मचारी सामान लेने उनकी दुकान पहुंचा था। उसने तेज आवाज में बात कर दी। इस पर दोनों भाइयों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 

घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पूर्णिमा ज्वेलर्स के मालिक के कहने पर अजय सिंह (30) गुरुवार की दोपहर 2 बजे सामान लेने रितेश ज्वेलर्स गया था। उसने काउंटर पर बैठे रितेश सलूजा व उसके भाई सनी से थोड़ी तेज आवाज में बात कर दी। यह उन्हें नागवार गुजरा। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी को कॉलर पकड़कर खींचा। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद रितेश और सनी ने पीटते हुए अजय को दुकान से बाहर निकाला। फिर गाली गलौज करते हुए पूरे कॉम्पलेक्स में दौ़ड़ा-दौड़ा कर उसे अमानवीय तरीके से पीटते रहे। 

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे, लेकिन कोई भी अजय को बचाने नहीं आया। नजदीक खड़े सभी लोग मूकदर्शक बने खड़े रहे। पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने रितेश सलूजा (35) और सनी के सलूजा (32) के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com