Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

संभागायुक्त ने धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायज़ा, आवश्यक निर्देश भी दिये

 


बिलासपुर  / 
  TODAY छत्तीसगढ़  / संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज शाम मुंगेली जिले के सरगांव का दौरा कर धान खरीदी केंद्र की स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि इस साल 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है।

 उन्होंने चेक लिस्ट के अनुरूप केंद्र की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रमुख रूप से खरीदी केंद्रों में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, मॉइश्चर मशीन, धान चबूतरा, बेनर आदि  के बारे में जानकारी ली । आयुक्त द्वारा खरीदी केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर, हमाल के बारे में भी जानकारी लिया । आयुक्त द्वारा इस बार किसान पंजीयन, बैंक में नगद राशि की भी जानकारी ली । धान खरीदी में कोई गड़बड़ी नहीं हो, एसडीएम को निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर, खाद्य निरीक्षक और प्रबंधक धनुष साहू सहित स्टाफ उपस्थित थे।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com