Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दोस्त का जन्मदिन मना रहे चार युवक चाकू समेत गिरफ्तार, अशांति फ़ैलाने का है आरोप


बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  मैत्री चौक सिरगिट्टी  में चाकू तलवार लहराकर आने जाने वाले आम नागरिकों को परेशान करने वाले चार आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चार चाकू एवं मौके से 14 मोटर सायकल भी जप्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मैत्री चौक सिरगिट्टी में 15 से 20 लडके जन्मदिन की पार्टी मना रहे तथा हाथ मे चाकू तलवार लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे थे। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में - 

01.रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी (उम्र 21 साल ) निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी 

02.राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा (उम्र 23 साल) निवासी कोरमी सिरगिटटी 

03.सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार (उम्र 20 साल) निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी 

04.ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर (उम्र 19 साल) निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी शामिल हैं। 

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में राजकिशोर नगर निवासी गोविन्द देवांगन पिता संतराम देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद की है। आपको बता दें कि दीपावली के मद्देनज़र पुलिस लगातार असामाजिक और आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को तलाश कर कार्रवाही कर रही है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा