Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

संभागायुक्त देर शाम निकले सड़कों पर, तखतपुर रोड पर मवेशी बैठे देख भड़क गए

बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  संभागायुक्त बिलासपुर महादेव कावरे  ने आज शाम 7 बजे बिलासपुर तखतपुर रोड सकरी, नेहरू नगर में सड़क पर मवेशी रोकने के लिए जारी अभियान का निरीक्षण किया। अनेक जगह पर मवेशी गाय, भैंस बैठे मिले, जिस पर ज़िला प्रशासन और एसडीएम को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। मवेशी के मालिकों का पता करने या आवारा होने पर एक्शन लेने को कहा। संभागायुक्त ने सड़क किनारे स्थित व्यावसायिक मालिकों और दुकानदारों की बैठक लेने और जन जागरूकता हेतु पहल करने निर्देशित किया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा