Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लापरवाही : वन विभाग की नर्सरी में झूलते बिजली तार की चपेट में आये तीन हाथी मृत



रायगढ़ / TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में शुक्रवार की रात चुहकीमार स्थायी रोपणी के पास करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई, जिसमें दो वयस्क और एक शावक शामिल है। 

 चुहकीमार स्थायी रोपणी के पास शनिवार सुबह तीन हाथियों का शव देखकर विभाग के कर्मियों का हाथ पाँव फूल गया, सूचना पर विभाग के अफसर मौके पर पहुंचें और तमाम औपचारिकता के बीच हाथियों का शव पंचनामा कार्रवाही के बाद उठाया गया ।  हाथियों की मौत नर्सरी में झूल रहे 11 KV विधुत तार की चपेट में आने से हुई है। बताया जा रहा है कि ये रास्ता हाथियों के विचरण का है, बावजूद इसके झूलते बिजली के तारों को विभाग ने नज़रअंदाज किया।  मौके पर करंट की वजह से आस-पास की घास भी जली हुई मिली हैं। 

इधर छत्तीसगढ़ पर्यावरण सरंक्षण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सोमदेव मिश्रा की माने तो  यह बिजली विभाग की लापरवाही है। करंट प्रवाहित तार काफी नीचे झूल रहा था, जबकि घरघोड़ा रेंज में हाथियों का दल अभी काफी संख्या में घूम रहा है, जिससे हाथी करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा