Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

"मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है" - जशमनी देवी

 


रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /    पंडरिया विधानसभा सीट से विजयी रही भाजपा की महिला उम्मीदवार भावना बोहरा ने आज विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया पूरी होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X  पर राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनायें दी है। उन्होंने X  पर लिखा है ‘भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता श्री विष्णु देव साय जी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई।आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नित नए कीर्तिमान अर्जित करेगा और सबका साथ सबका विकास के ध्येय से हर व्यक्ति एवं वर्ग का हित एवं सम्मान सुनिश्चित होगा।’ 

इधर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव ने भी नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सोशल प्लेटफार्म X पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं।  

 विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर उनकी मां जशमनी देवी ने कहा, "आज मैं बहुत खुश हूं कि आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का मौका मिला है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।" 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा