Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मौक़ा पाते ही बाईक कर देते थे गायब, 5 आरोपी 9 मोटरसायकल के साथ पुलिस गिरफ्त में

 


बिलासपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /   सीपत पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी के मामले में पाँच आरोपी पकडे हैं जिनके पास से 9 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पकड़े गये आरोपी अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी कर उसे बाजार में बेच देते थे। इस मामले में सीपत पुलिस ने एक खरीददार को भी हिरासत में लिया है। 

इस संबंध में पुलिस के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक़ आरोपी धीरेन्द्र टंडन (पिता पुरुषोत्तम टंडन उम्र 21 साल निवासी डंगनिया चौकी मल्हार)  जितेन्द्र उर्फ विक्की (पिता सुमन प्रकाश उम्र 22 साल निवासी पोंडी थाना सीपत)  अब्दुल कलाम मोहम्मद (पिता सुबरात उम्र 25 साल निवासी खैरवार पारा थाना सीपत) प्रदीप सूर्यवंशी (पिता जीवराखन लाल उम्र 25 साल निवासी गुडी थाना सीपत) और दुर्गेश कुमार सूर्यवंशी (पिता संतोष उम्र 22 साल निवासी सीपत थाना सीपत) के कब्जे से नौ मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अलग-अलग ठिकानों से आरोपी मौक़ा देखकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। सीपत पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी के मामलों की तफ्तीश के दौरान इन आरोपियों को पकड़ा। पकडे गये पहले आरोपी धीरेन्द्र टंडन ने पुरे मामले का सिलसिलेवार खुलासा किया। धीरेन्द्र टंडन ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल चोरी  घटना सिर्फ बिलासपुर ही नहीं बल्कि रायपुर जाकर भी की। पकडे गए आरोपियों की निशानदेही पर सीपत पुलिस ने 9 मोटरसाइकिल बरामद की जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख रूपये आंकी जा रही है। 

चोरी के इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार आरक्षक प्रदीप सोनी धीरज कश्यप चंद्र प्रकाश भारद्वाज साइबरसेल प्रभारी कृष्णा साहू देवमून पुहुप बलवीर सिंह आरक्षक सरफराज निखिल जाधव प्रशांत राठौर सुरेंद्र सिंह की विशेष भुमिका रही।   

----------------------

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा