Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मोहले को उप मुख्यमंत्री बनाने की माँग उठी, 7 बार विधानसभा और 4 बार निर्वाचित होकर संसद पहुँच चुके हैं

सतनामी समाज के लोगों ने कहा कि वरिष्ठ होने और लगातार चुनाव जीतने के बावजूद मोहले को उनके कद के अनुरूप पद नहीं दिया जाता

 


बिलासपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ समेत अन्य दो राज्यों में प्रधानमंत्री के चेहरे पर चुनाव मैदान उतरी भारतीय जनता पार्टी को मतदाताओं का दिल खोलकर समर्थन मिला है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत से अधिक सीटों पर विजय पताका फहराने के बाद अब चर्चा मुख्यमंत्री कौन की गर्म है। ऐसे में सातवीं बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले और 4 लोकसभा चुनाव जीत चुके पूर्व मंत्री मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुन्नूलाल मोहले को सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने की मांग की है। 

सतनाम भवन तखतपुर में आज सतनामी समाज की एक बैठक हुई जिसमें 18 दिसंबर को होने वाले गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। पूर्व विधायक चोवाराम खांडेकर की उपस्थिति में हुई इस बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि वरिष्ठ होने व लगातार चुनाव जीतने के बावजूद मोहले को उनके कद के अनुरूप पद नहीं दिया जाता है। चाहे लोकसभा हो या विधानसभा, जब भी पार्टी ने उनको टिकट दी उन्होंने जीतकर बताया है। वे इस समय सभी भाजपा विधायकों में सबसे वरिष्ठ हैं और विगत 45 वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन्हें इस बार भी जीत मिली है। उनको उप-मुख्यमंत्री बनाकर उनके अनुभव और वरिष्ठता का सम्मान किया जाना चाहिए। बैठक में अनेक कर्मचारी तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा