Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

X पर लिखा : कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं - रमन सिंह


 रायपुर । 
TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ मे एक बार फिर पूर्ण बहुमत और 'मोदी की गारंटी' पर सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी नये सिरे से कामकाज  शुरुआत करने के मूड में दिखाई दे रही है। भूपेश सरकार की विदाई के बाद अब उन प्रशासनिक अफसरों पर भाजपा नेताओं की नजर है जो गलत तरीके से कुछ काम जल्दी-जल्दी निपटा रहें हैं। 

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल प्लेटफार्म X पर इस ओर इशारा करते हुए साफ़-साफ़ लिखा है कि  "आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जो कि पूर्णतः अनुचित है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा