Slider

किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा की कमान, सरगुजा के बाद बस्तर का सियासी कद बढ़ा

 


रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय का आदेश आज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने जारी किया हैं। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष, जगदलपुर महापौर के अलावा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष कौन होगा ? आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर विधायक किरण सिंह देव की नियुक्ति के बाद सियासी गलियारों में चल रही चर्चा को विराम लग गया । हालांकि नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नाम चर्चा में रहे,  इनमें विजय बघेल, अजय चंद्राकर के साथ-साथ सुनील सोनी का नाम सुर्ख़ियों में था। 

पार्टी नेतृत्व ने सभी को चौंकाते हुए प्रदेश की कमान किरण सिंह देव को सौंपी है। खास बात यह है कि बस्तर से प्रदेश अध्यक्ष और सरगुजा संभाग से मुख्य्मंत्री हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक किरण सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इधर विधायक किरण सिंह देव के अध्यक्ष बनते ही पार्टी और संगठन के अलग-अलग नेताओं ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। सोशल साइट पर विधायक किरण सिंह देव को बधाई देने वालों में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी शामिल हैं। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com