Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर से हजारों लोगों को मिल रहा लाभ

मौके पर ही मिल रही योजनाओं की जानकारी और लिए जा रहे आवेदन


 बिलासपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। पांचवे दिन 20 दिसम्बर को शहर में दो शिविरों का आयोजन किया गया, पहला शिविर सुबह 9 बजे से 1 बजे तक  सामुदायिक देवरीखुर्द और दूसरे शिविर का आयोजन का दोपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक अंबेडकर भवन मोपका में किया गया। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस शिविर के माध्यम से नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन दे रहे हैं और इस शिविर के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1094, उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए 156, आयुष्मान योजना के लिए 176, पीएम स्वनिधि के लिए 108, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 172 लोग स्टाल पहुंचे। इसी तरह अन्य योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभार्थी बनने लोग विभिन्न स्टालों में पहुंचे। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा