Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम अंतर्गत NPSS प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


 बिलासपुर।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  भारत सरकार के कृषि एव किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर द्रारा एक दिवसीय मानव संसाधन विकास कार्यकम अंतर्गत एन.पी.एस.एस. प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कुल 69 प्रतिभागी जिनमें कृषि विभाग के अधिकारी एवं  किसान, कृषक मित्र आदि शामिल हुये।

 केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, रायपुर के प्रभारी श्री नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट), श्री एम.के. चौहान, सभागीय संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर, श्री पी.डी. हथेश्वर उप संचालक कृषि, बिलासपुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री नीरज कुमार सिंह, सहायक निदेशक (कीट) ने नेशनल पेस्ट सर्वेलेंस सिस्टम (एन.पी.एस.एस.) ऐप्प के बारे मे जानकारी दी साथ ही किसान के मोबाइल द्रारा इस ऐप्प से गाँव मे ही रहकर किस तरह से फसलों के ऊपर नुकसान करने वाले कीटो की पहचान एव उनका नियंत्रण किस प्रकार करे इसकी जानकारी दी गई। डॉ. चवन विकास, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी (कीट) द्रारा विविध फसलों पर लगने वाले दुश्मन कीट एवं मित्र कीट की पहचान करने का सरल तरीका बताया गया, जिससे एन.पी.एस.एस. ऐप्प मे इन कीटों की जानकारी शामिल की जा सके। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा